
Bharat Varta Desk: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। अध्यक्ष ने कहा है कि जो उन्हें नोटिस दी गई है वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ है।
इसी महीने 10 अगस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़कर सात पार्टी के महागठबंधन के साथ मिलकर प्रदेश में नई सरकार बना ली थी। नई सरकार के गठन के तुरंत बाद महागठबंधन के 40 से अधिक विधायकों ने विजय सिन्हा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। महागठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल अपने सबसे पुराने विधायक अवध बिहारी चौधरी को विधानसभा अध्यक्ष बनाना चाहती है। वहीं दूसरी ओर विधान परिषद में जनता दल यू के विधान पार्षद देवेश चंद्र ठाकुर को सभापति बनाने की बात चल रही है। अभी भाजपा के विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह कार्यकारी सभापति के रूप में काम कर रहे हैं।
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More