
नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर अंतराराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से विशेष प्रबंध किया गया है. दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के मुताबिक, दिल्ली एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्री अब कोरोना की आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच सुविधा ले सकते हैं. दिल्ली एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को यह सुविधा देने वाला देश का पहला एयरपोर्ट बन गया है. टर्मिनल-3 की कार पार्किंग में की गई टेस्टिंग की व्यवस्थाअंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोरोना टेस्टिंग की व्यवस्था टर्मिनल-3 के पीछे की ओर बनी मल्टी लेवल कार पार्किंग एरिया में की गई है. यह व्यवस्था देश के बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए है. बता दें कि यात्रियों के कोविड-19 टेस्ट के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने राज्य सरकार और राजधानी की प्रयोगशाला जेनेस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक सेंटर से समझौता किया है.दिल्ली एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय यात्री 5 हजार रुपये में कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं. इस शुल्क में वेटिंग रूम चार्ज भी शामिल है, क्योंकि रिपोर्ट आने में कम से कम 6 घंटे का समय लग सकता है. डायल (DIAL) के मुताबिक, लैब में जुटाए गए सैंपल की रिपोर्ट आने में 4 से 6 घंटे का समय लगेगा. तब तक यात्री या तो वेटिंग रूम में इंतजार कर सकते हैं या किसी होटल में ठहर सकते हैं. इससे पहले 2 अगस्त को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि अगर यात्रा से 96 घंटे पहले किए गए आरटी-पीसीआर टेस्ट में किसी अंतरराष्ट्रीय यात्री की रिपोर्ट नेगेटिव आती है तो भी उसे क्वारंटीन में भेजा जाएगा.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More