
Bharat Varta desk
कोविशील्ड वैक्सीन के पहले और दूसरे डोज के बीच का अंतर घटा दिया गया है. यह तीसरा मौका है जब डोज देने की समयावधि में बदलाव किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक बार फिर कोविशील्ड के पहले और दूसरे डोज के बीच का अंतर 28 दिन कर दिया है. पहले और दूसरे डोज का अंतर दो बार बढ़ाया गया था. सबसे पहले यह अंतर 28 दिनों का रखा गया था लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 6 से 8 सप्ताह कर दिया गया. दूसरी बार यह गैप बढ़ाते हुए 12 से 16 सप्ताह का किया गया. लेकिन इस बार यह अंतर घटाया गया है. अब 84 दिन की जगह 28 दिन पर भी टीका लगवा सकते हैं मगर यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों के लिए है जो विदेश यात्रा पर जाने वाले हैं. हालांकि, कोवैक्सीन के लिए दो डोज के बीच का अंतर अभी भी 28 दिन ही है. इस गैप में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More