वित्त रहित संघर्ष मोर्चा और जैक अध्यक्ष के बीच हुई वार्ता, देखिए बातचीत में क्या निकला……

रांची भारत वार्ता संवाददाता-

अपनी मांगों के लिए आंदोलन कर रहे झारखंड राज्य वित्त रहित संघर्ष मोर्चा की आज जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से वार्ता हुई। जैक के कॉन्फ्रेंस हॉल में मोर्चा के 14 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की के साथ चली लंबी बैठक में जैक के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव मौजूद रहे।

संघर्ष मोर्चा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि वार्ता में निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति बनी :-

1.जैक से जिला शिक्षा पदाधिकारी के हस्तक्षेप कम करने पर सहमति बनी और तय हुआ कि जैक के कामों में जिला शिक्षा पदाधिकारियों के आवश्यकता होने पर ही सहयोग लिया जाए ।

2.इंटर कॉलेजों ,उच्च विद्यालय ,संस्कृत विद्यालयों एवं मदरसा के प्रास्वीकृति के लिए जो भी संचिका है उसे शिक्षा विभाग को प्रास्वीकृति हेतु भेज दिया गया है ,जो कुछ बाकी है उसे तुरंत भेज दिया जाएगा ।

3.मोर्चा की मांगों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रास्वीकृति के जांच के लिए जो भी संचिका लंबित है, उसका जांच दल जल्द से जल्द गठन कर दिया जाएगा।

  1. डिग्री से इंटर शिक्षा को अलग करने पर सहमति बनी एवं तय किया गया कि डिग्री से इंटर शिक्षा को अलग करने के लिए अबिलम्ब प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा।
  2. मोर्चा ने जैक के अधिकारियों से कहा कि प्रास्वीकृति के लिए स्कूल- कॉलेजों के सुरक्षा कोस का जो राशि का ब्याज है उसे संस्था को लौटाई जाए ।इस पर अध्यक्ष कहे कि अध्ययन कर परीक्षा के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। 6.स्कूल एवं इंटर कॉलेजों के शासी निकाय में अब प्रास्वीकृति इंटर एवं उच्च विद्यालयों के वरीय शिक्षक को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में रखा जाएगा।
  3. रेगुलेशन फॉर एग्जामिनेशन के अनुसार प्रश्न चयनक एवं पर्यवेक्षक में इंटर कॉलेजों एवं उच्च विद्यालयों को प्रतिनिधित्व दिया जाए।
  4. शिक्षक कल्याण कोष की राशि को दुगना करने के लिए कल्याण समिति के प्रस्ताव को जैक बोर्ड में रखा जाएगा।
  5. मोर्चा की मांग पर जैक अध्यक्ष ने कहा कि जैक में पुस्तकालय को विधिवत चालू करने के लिए इस पर अध्ययन कर यथाशीघ्र निर्णय लिया जाएगा ।

10.स्कूल – कॉलेजों के निरीक्षण दल में मोर्चा की मांगों पर अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ने कहा कि इसके वरीय शिक्षक एवं प्राचार्य को निरीक्षण दल में सदस्य बनाया जाएगा।

  1. अंकपत्र ,प्रमाण पत्र में सुधार के लिए एक सेल बनाने पर मोर्चा की मांगों पर अध्यक्ष ने कहा कि यथाशीघ्र इस पर निर्णय लिया जाएगा और परीक्षा बाद इसकी व्यवस्था की जाएगी ।
  2. मोर्चा ने अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष से मांग किया कि अन्य राज्यों के समान जैक में भी उसी दिन अंक पत्र, प्रमाण पत्र देने के लिए व्यवस्था की जाए ताकि छात्रों को परेशानी ना हो और जल्द अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र मिल सके।
    जैक की ओर से अध्यक्ष अनिल कुमार महतो, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, संयुक्त सचिव मोहन झा एवं मोर्चा की ओर से रघुनाथ सिंह, सुरेंद्र झा ,चंद्रेश्वर पाठक, देवनाथ सिंह, रंजीत मिश्रा, नरोत्तम सिंह, अली अराफात, विजय झा, हरिहर प्रसाद कुशवाहा, बलदेव पांडे ,संजय कुमार, नरेश घोष ,फजलुल कादिर अहमद, सुखदेव महतो, विरसो उरांव एवं मनीष कुमार थे।
Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

4 weeks ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

1 month ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

1 month ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

1 month ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

1 month ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

1 month ago