कला -संस्कृति

विक्रमशिला मीडिया ग्रुप केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चलाएगा अभियान

भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता: 25 दिसम्बर को विक्रमशिला मीडिया ग्रुप की गांगुली पार्क परिसर स्थित विक्रमशिला विहार सभागार में बैठक हुई। निर्णय लिया गया की विक्रमशिला के विकास के लिए राज्य प्रशासन से जुड़े अधिकारियों से एक प्रतिनिधिमंडल मिले तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की और बौद्ध सर्किट से विक्रमशिला को जोड़े जाने की दिशा में हो रहे प्रयास के बारे में पहल करे।

वरिष्ठ पत्रकार पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि भागलपुर ,कहलगांव और विक्रमशिला क्षेत्र में विक्रमशिला से जुड़े बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए जाएं ताकि लोगों का ध्यान इस ओर आकृष्ट हो सके और और विक्रमशिला क्षेत्र के लोग इसे देख गौरव महसूस कर सकें।इसके लिए एनटीपीसी प्रबंधन से एक प्रतिनिधिमंडल एनटीपीसी कहलगांव के मानव संसाधन महाप्रबंधक से मिलेगा तथा होर्डिंग लगवाने की दिशा में उनसे सहयोग की अपील करेगा।

आईपीएस अधिकारी विकास वैभव के साथ चलेगा साझा अभियान

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल से भी दोबारा पत्राचार करने का निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि बिहार सरकार के गृह विभाग के सचिव आईपीएस विकास वैभव जी के लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से विक्रमशिला मीडिया ग्रुप जुड़े स्थानीय स्तर पर उनकी मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। अंत में विक्रमशिला के विकास को लेकर सतत प्रयासरत रहने का संकल्प लिया गया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago