
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर हैं। नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री का एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा एयरपोर्ट परिसर छावनी में तब्दील रहा। एयरपोर्ट के चारों तरफ पुलिस प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी एयरपोर्ट के एप्रन पर स्वागत के लिए मुख्य रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्री आशुतोष टंडन, राधामोहन सिंह सांसद समेत कई नेता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करीब पांच घंटे का समय वाराणसी में बिताएंगे। इस दौरान जापान और भारत की दोस्ती के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर सहित कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम पांच घंटे के काशी प्रवास में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही दो अलग-अलग संवाद में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी आज 1475 करोड़ की सौगात लोगों को देंगे। इसमें स्वास्थ्य, विकास, जल निगम, ऊर्जा, सिंचाई आदि की परियोजनाएं शामिल हैं।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More