
पटना भारत वार्ता संवाददाता: पटना में बन रही लालू-राबड़ी के नाम पर LR अगरबत्ती अब इंग्लैंड और सिंगापुर में भी बिकेगी। इसका कारोबार लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने दानापुर में शुरू किया है। दानापुर में लालू प्रसाद यादव का वह खटाल चलता है जहां पर किस सैकड़ों गाये हैं। इसके बगल में अगरबत्ती बनाने की मशीनें लगी हैं और बगल में अगरबत्ती बेचने के लिए शोरूम भी है। इधर मिली जानकारी के मुताबिक इंग्लैंड और सिंगापुर के कई कारोबारियों ने तेज प्रताप से संपर्क किया है। वहां भी एलआर अगरबत्ती बेचने के लिए शोरूम खोलने की तैयारी चल रही है।
100 से लेकर 1000 रुपए में अगरबत्ती
दानापुर में खोले गए एक्सक्लुसिव शोरूम में 100 से लेकर 1 हजार रुपये तक का अगरबत्ती का पैकेट बिक रहा है।
अगरबत्ती में चंदन, जैस्मिन, गुलाब सहित कई वेरायटी उपलब्ध हैं। ये अगरबत्तियां उन फूलों से तैयार की जा रही हैं जो भगवान पर चढ़ाने के बाद फेंक दिए जाते हैं। राजधानी सभी मंदिरों से ऐसे फूलों को इकट्ठा करके दानापुर लाया जाता है और अगरबत्ती बनाई जाती है। तेज प्रताप का दावा है कि इसमें किसी तरह की केमिकल का प्रयोग नहीं होता है।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More