बड़ी खबर

लोन मोरेटोरियम को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला कैशबैक का मिलेगा तोहफा

दिवाली से पहले मिलेगी सुविधा

NEWSNLIVE DESK: कोरोना संकट के दौरान लोन पर मोरेटोरियम लेने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. केंद्र सरकार ने 5 नवंबर से पहले सभी को ब्याज के ऊपर लगने वाला ब्याज का भुगतान करने का एलान किया है. इसे सरकार की ओर से दिवाली के तोहफे के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार ने बताया कि यह भुगतान ग्राहक के बैंक अकाउंट में कैशबैक के तौर पर ट्रांसफर होगा.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में लोन मोरेटोरियम पर लंबी सुनवाई के बाद केंद्र सरकार ने कहा था कि ग्राहकों को राहत देने के लिए ब्याज के ऊपर लगने वाला ब्याज का भुगतान किया जाएगा. जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसे जल्द से जल्द लागू करने के लिए कहा था.
वित्त मंत्रालय की ओर से जरी गाइडलाइंस में बताया गया कि यह भुगतान 5 नवंबर या उससे पहले हो जाएगा. गाइडलाइंस के मुताबिक केंद्र सरकार की इस स्कीम का फायदा 2 करोड़ रुपये तक का लोन लेने वाले सभी ग्राहकों को मिलेगा. इसके लिए मोरेटोरियम के लिए अप्लाई करने की कोई शर्त नहीं है. इस भुगतान को करने में केद्र सरकार पर करीब 6500 करोड़ रुपये का खर्च आएगा.

आखिर क्या है लोन मोरेटोरियम?
मोरेटोरियम का मतलब होता है आप अगर किसी चीज का भुगतान कर रहे हैं तो उसे एक निश्चित समय के लिए रोक दिया जाएगा. मान लीजिए अगर आपने कोई लोन लिया है तो उसकी ईएमआई को कुछ महीनों के लिए रोक सकते हैं. हां लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि आपकी ईएमआई माफ कर दी गयी है.

कैसे काम करता है मोरेटोरियम, इसका फायदा क्या है?
जैसा कि हमने आपको बताया मोरेटोरियम में आपकी ईएमआई कुछ समय के लिए रोकी जा सकती है. लेकिन यहां पर एक बात ध्यान रखने वाली है कि आपकी ईएमआई पर लगने वाले ब्याज में कोई छूट नहीं होगी. मान लीजिए कि आप मोरेटोरियम के तहत तीन महीने बाद ईएमआई देते हैं तब भी आपको पिछले तीन महीने का ब्याज देना होगा.

आप आप पूछेंगे कि इसका फायदा क्या हुआ ? तो इसका जवाब है कि सामान्य तौर पर अगर आप ईएमआई नहीं भर पाते तो उस पर ब्याज तो लगता है कि साथ ही आपकी क्रेडिट रेटिंग भी खराब हो जाती है लेकिन मोरेटोरियम के दौरान ईएमआई ना देने पर क्रेडिट रेटिंग पर कोई असर नहीं पड़ता. आपकी क्रेडिट रेटिंग नीचे नहीं जाएगी.

लोन मोरेटोरियम का सबसे ज्यादा फायदा किसे?
लोन मोरेटोरियम का सबसे ज्यादा फायदा उद्योग धंधों के लिए है. लॉकडाउन के दौरान बिजनेस ना चलने से लोन भरना भी मुश्किल हो गया. इसलिए माना गया कि अगर ईएमआई भरने से राहत मिलेगी और उसके बाद अनलॉक में जैसे जैसे बिजनेस बढ़ेगा, तब कंपनियां अपना लोन चुका सकती हैं.

लोन मोरेटोरियम कौन-कौन अप्लाई कर सकता है?
लोन मोरेटोरियम के लिए कंपनियों के साथ-साथ कोई भी व्यक्ति अपने किसी भी लोन के लिए मोरेटोरियम करवा सकता है. फिर चाहे तो वो होम लोन हो, कार लोन या फिर क्रेडिट कार्ड का बिल हो. बात दें कि मोरेटोरियम के शुरुआती तीन महीनों में कुछ बैंक में 30% लोगों ने इस सुविधा का फायदा उठाया. वहीं कुछ छोटे बैंक में 70% तक लोन मोरेटोरियम में चला गया.

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार में 11 आईएएस अधिकारी बदले, दीपक कुमार सिंह राज्यपाल के प्रधान सचिव नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक… Read More

17 hours ago

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

1 week ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

1 week ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

1 week ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago