
पटना, भारत वार्ता संवादाता: सांसद चिराग पासवान गुट वाली लोक जनशक्ति पार्टी ने करीब दो दर्जन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। इनमें भागलपुर के डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, अमर सिंह कुशवाहा और संगीता तिवारी भी शामिल है। राजेश वर्मा और अमर सिंह कुशवाहा पार्टी के टिकट से भागलपुर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव भी लड़ चुके हैं।
प्रवक्ताओं की सूची में शामिल कृष्ण सिंह कल्लू को प्रदेश मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि निशांत मिश्रा और रवि रंजन कर्ण को सहायक मीडिया प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान निर्देश दिया है कि सभी प्रवक्ता पार्टी के मुद्दों को मजबूती से मीडिया और आम लोगों के सामने पेश करें।
अशरफ अंसारी, सुरेंद्र विवेक, राजेश भट्ट, अजय कुशवाहा, अमर आजाद एवं प्रो. विनीत सिंह को प्रवक्ता और राजेश पासवान, अमर सिंह कुशवाहा, नरेश प्रसाद, शोभा सिन्हा, संगीता तिवारी, कृष्ण सिंह कल्लू, राजेश वर्मा, अभय सिंह, विकास मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, चंदन सिंह और सुरभि ठाकुर को पैनलिस्ट प्रवक्ता बनाया गया है।
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More
Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More