राज्य विशेष

लोक गायिका नीतू नवगीत ने कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा मैया से जुड़े लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी

धन- धन नगर अयोध्या के धन राजा दशरथ हो, लोकचलली गंगोत्री से गंगा मैया जग के करे उद्धार, मांगी ला हम वरदान हे गंगा मैया

पटना संवाददाता : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत ने गंगा नदी से फेसबुक लाइव कार्यक्रम में गंगा मैया से जुड़े लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी।नीतू नवगीत ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से पूरे कार्तिक माह में गंगा स्नान करने का लाभ मिलता है। उन्होंने कहा कि गंगा भारत की सबसे पवित्र नदी है और गंगा माता के दर्शन मात्र से व्याधियों से मुक्ति मिल जाती है। पुराणों में वर्णित है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही तुलसी जी का पृथ्वी पर वनस्पति के रूप में प्रकटीकरण हुआ। आज ही के दिन काशी में गंगा नदी के तट पर देव-दीपावली से जुड़ा भव्य कार्यक्रम आयोजित होता है जिसे देखने के लिए देवता गण भी धरती पर आते हैं। लाइव कार्यक्रम में उन्होने चलली गंगोत्री से गंगा मैया जग के करे उद्धार और मांगी ला हम वरदान हे गंगा मैया मांगी ला हम वरदान जैसे लोक गीतों की प्रस्तुति दी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

4 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

5 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

19 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

20 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

3 days ago