
नई दिल्ली, भारत वार्ता संवाददाता : लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस गुट आमने-सामने हैं। इस बीच शुक्रवार को दोनों ही गुट ने चुनाव आयोग पहुंच कर पार्टी पर अपना-अपना दावा ठोंका था। शनिवार को चिराग पासवान ने अपने गुट के नेताओं के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की है। लोकसभा स्पीकर से मुलाकात करने पहुंचे चिराग पासवान के साथ उनकी पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एके बाजपेई के अलावे प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी भी मौजूद थे। चिराग पासवान ने लोकसभा स्पीकर को ज्ञापन सौंप अपने पक्ष को रखते हुए लोजपा संसदीय दल के नेता को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने और उसमें बदलाव करने का आग्रह किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर के साथ संवैधानिक पहलुओं पर चर्चा हुई।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More