Categories: बड़ी खबर

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर महाबहस, विपक्ष पर पीएम मोदी का कड़ा प्रहार

Bharat varta Desk

ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में दो दिन से जारी चर्चा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब जवाब देने के लिए खडे हुए तो शायद विपक्ष को भी ये अंदाजा नही रहा होगा कि प्रधानमंत्री विपक्ष को इस कदर एक-एक प्वाइंट पर इतना करारा पलटवार करेंगे । प्रधानमंत्री ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी बात विस्तार से रखते उससे पहले ही उन्होंने ये बता दिया कि लोकसभा में उनका ये बयान, उन लोगों को आईना दिखाने का प्रयास है, जिन्हें भारत का पक्ष नहीं दिखता है । उन्होंने पहलगाम हमले को भारत को हिंसा की आग में झोंकने की सुविचारित प्रयास करार दिया और कहा कि हमले के बाद ही पहलगाम के बाद सेना को कार्रवाई की खुली छूट दी गयी थी।

पीएम मोदी का ये बयान राहुल गांधी के उस आरोप का पलटवार था, जिसमें नेता विपक्ष ने कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना को खुली छूट नही थी । ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य की पीएम मोदी ने खुलकर सराहना की और कहा कि आतंकियों को ऐसी सजा दी गयी कि आज भी आतंक के उन आकाओं की नींद उड़ी हुई है । प्रधानमंत्री ने बताया कि हमारी सेना ने 22 मिनट में 22 अप्रैल का बदला निर्धारित लक्ष्य के साथ ले लिया।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की हालत को बयां करते हुए कहा कि हमले ने पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकी अड्डे को धुंआ-धुंआ कर दिया और पाकिस्तान की परमाणु धमकी को भी झूठा साबित कर दिया। उन्होंने कहा कि हालत ये है कि आज तक पाकिस्तान के कई एयरबेस आईसीयू में प़ड़े हैं । पीएम ने पाकिस्तान को कडा संदेश दिया और कहा कि न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग न चलेगी और न भारत इसके आगे झुकेगा।

प्रधानमंत्री ने एक और बात साफ कर दी कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है और अगर पाकिस्तान ने दोबारा दुस्साहस किया तो उसे करारा जवाब मिलेगा । विदेश नीति के मसले पर लोकसभा में चर्चा के दौरान तमाम विपक्षी नेताओं ने सवाल किया और पूछा कि आखिरकार संघर्षविराम किसके दबाव में हुआ। प्रधानमंत्री ने सख्त लहजे में बता दिया कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन रोकने के लिए नहीं कहा था ।

उन्होंने देश को बताया कि 9 मई को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन्हें फोन करके बताया था पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है, इस पर उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को साफ कह दिया था कि अगर पाकिस्तान का हमले का इरादा है तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति को साफ शब्दों में बता दिया कि भारत गोली का जवाब गोले से देंगा।

पीएम ने बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर का दुनिया ने समर्थन किया। उन्होंने बताया कि दुनिया में किसी भी देश ने भारत को कार्रवाई से नहीं रोका, केवल तीन देशों ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था। इस मामले में विरोधियों पर हमला करते हुए पीएम ने कहा कि कुछ लोग सेना के तथ्यों की जगह पाकिस्तान के झूठ को आगे बढ़ाने में लगे हैं ।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago