
नई दिल्ली ब्यूरो : ‘लैंड फॉर जॉब’ स्कैम मामले में राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से आज सीबीआई पूछताछ करेगी। यह पूछताछ दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में होगी। इसको लेकर तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंच चुके हैं। इससे पहले सीबीआई ने तेजस्वी यादव को तीन बार समन दिया था, लेकिन तेजस्वी पत्नी के बीमार होने की बात कह कर सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए थे।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई की पूछताछ सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी।
बता दें कि तेजस्वी यादव के पिता लालू यादव के रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू परिवार के कई लोग आरोपित हैं। उसमें तेजस्वी का भी नाम शामिल है। इसी कारण सीबीआई ने तेजस्वी को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था।
तेजस्वी यादव सीबीआई के समन को रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए थे। कोर्ट ने तेजस्वी की सीबीआई के समन को रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा कि तेजस्वी को 25 मार्च को सुबह साढ़े 10 बजे सीबीआई दफ्तर जाना ही होगा। हालांकि सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि वे फिलहाल तेजस्वी यादव को गिरफ्तार नहीं करेंगे।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More