Bharat Varta Desk : ‘डार्क हॉर्स’ के लेखक, कवि और गायक नीलोत्पल मृणाल पर एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर ’10 साल तक रेप’ करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर दिल्ली के तिमारपुर थाने में केस भी दर्ज कर लिया गया है।
झारखंड के रहने वाले नीलोत्पल पर यह आरोप उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 32 साल की एक युवती ने लगाया है। मामला सामने के बाद नीलोत्पल चर्चाओं में हैं। आरोपों को लेकर नीलोत्पल ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहा करते थे, लेकिन फिलहाल उनका फेसबुक प्रोफइल डिएक्टिवेट है। नीलोत्पल खुद को लेखल, कवि, कॉलमनिस्ट, ब्लॉगर, समाजिक-राजनीतिक एक्टिविस्ट बताते हैं।
पीड़िता ने बताया कि करीब 10 साल पहले फेसबुक पर नीलोत्पल से उसकी दोस्ती हुई थी। साल 2013 में लेखक ने पहली बार उसके साथ रेप किया। फिर पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नीलोत्पल उसे शादी का झांसा देता रहा। छात्रा ने आगे कहा कि हाल ही में लेखक के मोबाइल फोन से पता चला कि वह कई लड़कियों के साथ रिश्ते में हैं।
Bharat varta Desk लालू यादव एंड फैमिली को आईआरसीटीसी मामले में बड़ा झटका लगा है.… Read More
Bharat varta Desk रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत… Read More
Bharat varta Desk प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की पहली सूची… Read More
Bharat varta Desk सारंडा में वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी घोषित करने के मामले में झारखंड सरकार… Read More
वर्ष 2027 में संभालेंगी अध्यक्ष का पदभार Bharat Varta Desk : एम्स पटना के प्लास्टिक… Read More
Bharat varta Desk हरियाणा पुलिस के आईजी वाई पूरन कुमार ने खुद को गोली मारकर… Read More