
Oplus_131072
Bharat varta Desk
सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सत्येंद्र साह नामांकन कक्ष से बाहर निकलते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को यह कार्रवाई झारखंड राज्य के गढ़वा थाने में दर्ज प्राथमिकी में कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर की गई है। घटना के बाद राजद समर्थकों में आक्रोश है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के तहत की गई है और इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मताबिक सत्येंद्र शाह को लगभग 21 वर्ष पुराने एक मामले में कोर्ट से निकले वारंट के आधार पर करगहर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ झारखंड राज्य के गढ़वा थाने में वर्ष 2004 में प्राथमिकी हुई थी, जिसमें गढ़वा न्यायालय द्वारा इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था।
वर्ष 2010 में सत्येंद्र साह ने कांग्रेस (जे) के टिकट से चुनाव लड़ा था और कुछ वर्ष पहले उन्होंने अपनी पत्नी को नगर निगम सासाराम से मेयर चुनाव में उतारा था. इस बार राजद ने वर्तमान विधायक राजेश गुप्ता का टिकट काटकर सत्येंद्र साह को उम्मीदवार बनाया था.
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More