
लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती
Bharat Varta desk:
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत है। परेशानी बढ़ने पर अपनी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के सरकारी आवास से वे एम्स में भर्ती कराए गए हैं। उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी व उनके बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी उनके साथ हैं। जानकारी के मुताबिक यादव को पहले से कई तरह की बीमारियां हैं। एम्स के डॉक्टर सीने में दर्द के कारणों की जांच कर रहे हैं। चारा घोटाले के अभियुक्त लालू यादव पिछले कुछ दिनों से जमानत पर जेल से बाहर हैं। लेकिन बीमार होने के कारण वे इलाज के लिए दिल्ली में ही रह गए। पटना नहीं आए हैं।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More