Categories: बड़ी खबर

लालू यादव का सिंगापुर में ऑपरेशन आज, बेटी रोहिणी दे रही किडनी

Bharat Varta Desk : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज सिंगापुर में किडनी ट्रांसप्लांट होगा. लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ऑपरेशन से जुड़ी पल-पल की जानकारी शेयर कर रही हैं. रोहिणी ने सोमवार को एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा ‘रेडी टू रॉक एंड रोल, विश मी अ गुड लक.’ इससे पहले रोहिणी ने लोगों से लालू के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों से दुआ करने की अपील की. इसके लिए बिहार में जगह-जगह हवन-पूजन भी हो रहे हैं.

रोहिणी आचार्य ने अस्पताल की दो तस्वीरें शेयर की हैं. लालू और रोहिणी को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. रोहिणी अपने पिता लालू को एक किडनी डोनेट कर रही हैं. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में आरजेडी सुप्रीमो का किडनी ट्रांसप्लांट होगा. ऑपरेशन से पहले रोहिणी आचार्य ने सोमवार को फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘Ready to Rock and Roll, Wish Me A Good Luck’ रोहिणी के इस हौसले को देख Twitter पर लोग जमकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं.

बता दें कि लालू यादव 25 नवंबर को सिंगापुर के लिए रवाना हुए थे. उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और उनके पति शैलेष कुमार भी गए थे. बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी थी. उन्होंने कहा था, ‘हम लोगों को पूरा विश्वास है कि पिता जी का ऑपरेशन सफल होगा. बहुत लोगों की शुभकामनाएं लालूजी के साथ हैं. वह किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित हैं. सिंगापुर में रहने वाली उनकी दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी किडनी दे रही हैं.
जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर में सिंगापुर गए लालू यादव को डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी. जिसके बाद उनकी बेटी रोहिणी ने पिता को किडनी डोनेट करने की बात कही थी.

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago