
Bharat varta desk: लंबे अंतराल के बाद आज दो दोस्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक साथ दिखे। दरअसल महागठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार लालू प्रसाद आज पटना पहुंचे। इसके बाद उनकी पत्नी राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर लालू से मिलने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे। लालू को गुलदस्ता दिया और उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। नीतीश के साथ उनके सहयोगी मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। लालू से मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी राबड़ी देवी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री तेजप्रताप यादव और लालू की बेटी मीसा भारती भी मौजूद थी।
इसके पहले दिल्ली से रवाना होने के दौरान लालू प्रसाद ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मीसा भारती ने अपना और लालू यादव का प्लेन का फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया- ”पटना की ओर प्रस्थान आदरणीय लालू प्रसाद जी.”
निशराष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) आज दिल्ली से पटना लौट गए. उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती (Misa Bharti) ने ट्वीट करके इसकी खबर दी.
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More