
पटना भारत वार्ता संवाददाता: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अपने घर बुलाने के लिए उनके बड़े बेटे विधायक तेज प्रताप यादव धरने पर बैठ गए हैं।
वे अपने आवास के बाहर धरना पर बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक उनके पिता उनके आवास पर नहीं आएंगे तब तक वे धरना पर बैठे रहेंगे।
दरअसल तेजप्रताप चाहते थे कि 3 साल के बाद पटना पहुंचे लालू उनके आवास पर चलें मगर लालू ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद गुस्सा होकर तेजप्रताप अपने घर के बाहर धरना पर बैठ गए। वह कह रहे हैं कि जगदानंद सिंह और अन्य 3 नेताओं ने उनके पिता को हाईजैक कर लिया। पिता के सामने उन्हें धक्का देकर हटा दिया गया। तेज प्रताप ने कहा कि अब उनका राजद से कोई नाता नहीं रहा गया है लेकिन वह रातभर तब तक धरने पर बैठे रहेंगे जब तक उनके पिता उनके पास नहीं आते हैं। इस दौरान उनके साथ तो छात्र जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ता भी धरने पर हैं। उन्होंने लालू यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More