पॉलिटिक्स

कौन आया कौन आया, बिहार का शेर आया,3 साल बाद पटना पहुंचे लालू तो लगे नारे


पटना भारत वार्ता संवाददाता:
3 साल बाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो आज पटना पहुंचे। उनके बेटे तेज प्रताप के नेतृत्व में उनके समर्थकों ने उनका हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया। लालू के साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती भी आई।
लालू यादव व्हील चेयर पर बैठकर बाहर निकले। इस दौरान लालू यादव हरी टोपी में दिखे। इस दौरान पटना एयरपोर्ट पर जगदानंद सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान लालू यादव के समर्थन में खूब नारेबाजी की। समर्थकों ने नारे लगाए-कौन आया कौन आया, बिहार का शेर आया।

लालू ने भक्त चरण दास को भकचोन्हर कहा

उधर दिल्ली से पटना रवाना होने के पहले लालू ने कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास पर बयान देकर बवाल मचा दिया है। दिल्ली में लालू यादव ने कांग्रेस को लेकर कहा कि गठबंधन क्या होता है? उसको (कांग्रेस) हारने के लिए दे देते हम सीट या जमानत जब्त कराने के लिए? मीडिया कर्मियों ने पूछा कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि आरजेडी का गठबंधन बीजेपी के साथ हो गया है इस पर लालू यादव ने भक्त चरण दास को लेकर कहा कि वह भकचोन्हर है.। दिल्ली में ही लालू यादव ने कहा कि पालम विहार से पटना में नहीं थे, अब पटना जा रहे हैं। कुशेश्वरस्थान और तारापुर विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी जाने की कोशिश करेंगे। डॉक्टरों ने उन्हें 1 महीने की दवाई देकर विदा किया है। तेजस्वी और तेजप्रताप के संबंध में उन्होंने कहा

कि उनसे कोई नाराजगी नहीं है दोनों उनके बेटे हैं।

तेज प्रताप ने कहा कि राजद से नाता नहीं
उधर लालू की अगवानी में जोर शोर से उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव मौजूद रहे मगर बाद में उन्होंने मीडिया कर्मियों से कहा कि राजद से उनका कोई नाता नहीं है। वे जल्द ही कोई बड़ा फैसला लेंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

49 minutes ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

4 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago