
रांची संवाददाता: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद के जेल मैनुअल उल्लंघन के बिंदु पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। शुक्रवार को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत के समक्ष सभी पक्षों ने अपनी बात रखी। सरकार की तरफ से भी जवाब दिया गया। अदालत में रांची के एसएसपी और आईजी प्रिजन के जवाब पर भी चर्चा हुई। इसके बाद स्वास्थ्य के बिंदु पर सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। सरकार को कुछ और बिंदुओं पर जवाब पेश करने को भी कहा है। बता दें कि लालू प्रसाद के अपील की सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से यह प्रश्न उठाया गया था कि लालू यादव जेल मैनुअल का धड़ल्ले से उल्लंघन कर रहे हैं। यह हाई कोर्ट के आदेश की अवमानना है। जिस पर अदालत ने राज्य सरकार के आईजी, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक और सरकार से जवाब मांगा था। सरकार की ओर से जवाब सौंपा गया था। कुछ जवाब में वरीय पुलिस पर अधीक्षक और आईजी जेल की रिपोर्ट पर चर्चा हुई। अब 22 जनवरी को सुनवाई होगी।
Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More
Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More
Bharat varta Desk कर्नाटक में जहां कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री बदल दिए हैं वहीं भाजपा… Read More
Bharat varta desk . कर्नाटक CM सिद्दारमैया ने इस्तीफे का ऐलान किया है. ब्रेकफास्ट मीटिंग… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. मुख्यमंत्री पद छोड़ने… Read More