पॉलिटिक्स

लालू के खिलाफ निगरानी थाना में मुकदमा, विधायक ललन पासवान ने दर्ज कराया मुकदमा

पटना। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ सकती है। भागलपुर के पीरपैंती से भाजपा विधायक ललन पासवान ने निगरानी थाना, पटना में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने लालू यादव पर एक जन सेवक को मंत्री पद का लालच देने का आरोप लगाया है। निगरानी थाना में दिए गए आवदेन में लालू के खिलाफ भारतीय दंड विधान एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

बता दें कि बिहार विधानसभा के स्पीकर के चुनाव से पहले लालू प्रसाद द्वारा एनडीए विधायकों को फोन कर प्रलोभन देकर साजिश करने का बड़ा आरोप लगा है। उनपर जेल मैन्यूअल का उल्लंघन कर मोबाइल फोन का उपयोग करने का अभी आरोप लगे हैं। आरोप के बाद कारा प्रशासन ने रिम्स के अधीक्षक के बंगले में इलाजरत लालू यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। वहीं राजद नेताओं द्वारा इस कथित वायरल ऑडियो टेप को फर्जी और साजिश का हिस्सा बताया जा रहा है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

11 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश-सरकार दोबारा एसआईटी बनाए

Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More

1 day ago

त्रिपुरा के डीजीपी की मौत, सुसाइड की आंशका

Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More

2 days ago

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

1 week ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

1 week ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

3 weeks ago