बड़ी खबर

लालू के करीबी MLC सुनील सिंह और MP अशफाक करीम के यहां CBI का रेड

पटना : आज सुबह सुबह पटना में राजद नेताओं के यहां पड़े CBI रेड से राजनैतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। राजद के एमएलसी और बिस्कोमान के चेयरमैन सुनीलसिंह के ठिकानों पर सीबीआई ने सुबह-सुबह छापेमारी शुरू कर दी है। वहीं, राजद के राज्यसभा सांसद और कटिहार मेडिकल कॉलेज के मालिक अशफाक करीम के घर भी सीबीआई टीम ने धावा बोल दिया है। इस रेड के दौरान सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। कोई भी अधिकारी छापेमारी को लेकर कुछ नहीं बोल रहा है। सूत्रों के मुताबिक छापेमारी की वजह जमीन के बदले नौकरी है, हालांकि इसकी पुष्टि सीबीआई के लोगों ने नहीं की है।

जानकारी के अनुसार राजद के राज्यसभा सांसद व मेडिकल कॉलेज के मालिक फैयाज अहमद, पूर्व विधान पार्षद व कारोबारी अब्बू दोबाना, पूर्व विधान पार्षद व कारोबारी सुबोध राय के यहां भी रेड चल रहा है।

बता दें कि राजद के एमएलसी सुनील लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी हर साल सुनील सिंह को राखी बांधती हैं। सुनील सिंह बिस्कोमान के अध्यक्ष हैं और 2020 में पहली बार एमएलसी बने। अभी राजद के कोषाध्यक्ष हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

12 hours ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 day ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 day ago

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

4 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

6 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

6 days ago