
–लैंड फॉर जॉब्स केस में रागिनी के बाद चंदा को बुलाया
Bharat Varta desk:
लैंड फॉर जॉब्स केस में लालू परिवार पर ईडी का शिकंजा कसते जा रहा है। मंगलवार को लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से ईडी ने पूछताछ की थी। कल लालू प्रसाद की बेटी रागनी से पूछताछ हुई और आज लालू की तीसरी बेटी चंदा यादव ED ऑफिस पहुंची हैं। लैंड फॉर जॉब्स केस में टीम चंदा यादव से पूछताछ कर रही है।
इसके पहले लालू, राबड़ी, मीसा से भी पूछताछ हो चुकी है।
क्या है मामला
लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला रेल मंत्री लालू प्रसाद के कार्यकाल से जुड़ा हुआ है। जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के आरोप में मई 2022 में सीबीआई ने लालू के खिलाफ केस दर्ज किया था।
CBI के अनुसार इस तरह से लालू यादव के परिवार ने बिहार में 1 लाख स्क्वायर फीट से ज्यादा जमीन महज 26 लाख रुपए में हासिल कर ली, जबकि उस समय के सर्कल रेट के अनुसार जमीन की कीमत करीब 4.39 करोड़ रुपए थी। खास बात ये है कि लैंड ट्रांसफर के ज्यादातर केस में जमीन मालिक को कैश में भुगतान किया गया। CBI ने लालू यादव और राबड़ी देवी की छोटी बेटी हेमा यादव को भी लैंड फॉर जॉब स्कैम में आरोपी बनाया है। हेमा पर गिफ्ट के रूप में जमीन लेने का आरोप है।
नौकरी के बदले जमीन केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कहा कि यह 600 करोड़ का घोटाला है। जांच में पता चला है कि 350 करोड़ रुपए के प्लॉट और 250 करोड़ रुपए लेनदेन हुए हैं। 24 जगह छापे मारे गए हैं। इनमें एक करोड़ कैश मिले हैं। रेलवे के विभिन्न जोन में ग्रुप डी की भर्ती में 50% कैंडिडेट्स की भर्ती लालू परिवार के चुनावी क्षेत्रों से हुई है
लालू की बेटियां
लालू यादव की सात बेटियां मीसा भारती, रोहिणी आचार्या, चंदा यादव, रागिनी यादव, हेमा, अनुष्का यादव और राजलक्ष्मी हैं। चंदा यादव तीसरी बेटी हैं। इनका विवाह साल 2006 में एयर इंडिया के पायलट रहे विक्रम सिंह से हुआ था। चंदा ने पुणे से एलएलबी किया है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और पिता के समर्थन में कई पोस्ट भी करती हैं।
रागिनी यादव लालू की चौथी बेटी हैं। इनका विवाह साल 2012 में समाजवादी पार्टी के नेता राहुल यादव से हुआ था। उनके पति राहुल यादव साल 2017 में यूपी विधानसभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए। इस दौरान ही चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के मुताबिक रागिनी यादव के पति राहुल के पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है।बुधवार को रागिनी यादव अपने पति के साथ नई दिल्ली के ईडी ऑफिस पहुंची थी। जहां नौकरी के लिए जमीन के मामले में 8 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई। पिछले महीने रागिनी के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी भी की थी।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More