
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को और 14 दिन जेल में रहना पड़ेगा. आज झारखंड हाईकोर्ट में उनकी जमानत पर चल रही सुनवाई को 11 दिसंबर तक के लिए टाल दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई के जवाब पर जवाब देने के लिए लालू के वकील कपिल सिब्बल ने समय ले लिया है. जमानत पर दोनों पक्षों की ओर से आज न्यायमूर्ति अमरेश कुमार सिंह के कोर्ट में बहस हुई.
आज लालू को कोर्ट से जमानत मिलने की काफी उम्मीद थी. उनके परिवार और समर्थक लोग रांची पहुंचे हुए थे मगर कोर्ट ने अगली बहस के लिए 11 दिसंबर का समय तय किया है . उधर पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि कोर्ट का जो भी फैसला होगा उन्हें मान्य होगा.
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More