राज्य विशेष

नवान्न-अंग क्षेत्र के फसलों का त्योहार

सुजीत कुमार झा, शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता
भागलपुर


भागलपुर : नवान्न अंग प्रदेश में खरीफ फसल की कटाई के उपरांत अन्न का पंचामृत बना कर अग्नि को समर्पित करने का त्योहार है। आज अंग प्रदेश के सभी क्षेत्रों में घर घर में यह बड़ी श्रद्धा से मनाया जा रहा है जिसमें नए धान का चिउड़ा, चावल व गन्ने के रस से बने गुड़, घंघरा, दही और केले का पंचामृत बनाकर अग्नि को समर्पित करने के पश्चात ही लोगों ने नए अनाज का सेवन किया। यह पर्व विशेष रूप से भागलपुर बांका मुंगेर में ही मनाया जाता है। इसके साथ ही सभी मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश उपनयन इत्यादि का भी शुभारंभ हो जाता है। इस पूजा में पुरुष ही पंचामृत को पांच बार अग्नि को समर्पित करते हैं। नए चावल को पीस कर महिलाएं इसके घोल से अल्पना बनाती हैं और उसके ऊपर गोइठा, सनसनाठी की अग्नि से ही पूरे दिन चूल्हा जलातीं हैं। दीपावली की रात खेली जाने वाली हुक्का पाती में अग्नि से निकाल कर रखी सन सनाठी इसी दिन के लिए रखी जाती है। ठंड में गुड़ का खास महत्व है इसमें मौजूद लौह शरीर को ठंड से बचाने में मदद करती है। नवान्न में अनाज रखने की कोठी को चुमाने की परंपरा अभी भी गांव जीवित है।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

3 hours ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

3 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

6 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago