
Bharat Varta desk:
रहस्यमय परिस्थितियों में लापता भाजपा की महिला विधायक महज 6 घंटे में थाने में मिल गई। विधायक के पति ने करीब 3 बजे उनके लापता होने की सूचना आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को दी। उसके बाद विधायक की खोजबीन शुरू हो गई। करीब 9 बजे दिन में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ढूंढ निकाला। वह आवास के पास के एक थाने में मिल गईं। खोजबीन में यह बात सामने आई कि एक अत्यंत सामान्य प्राइवेट नौकरी करने वाले अपने पति से बाताबाती होने के बाद गुस्से में विधायक घर से निकल गईं थीं। पश्चिम बंगाल के सालतोरा विधानसभा सीट से विधायक चंदना बौरी भाजपा से चुनाव जीती हैं। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था। उन पर हमले की आशंका के मद्देनजर उन्हें एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। गृह मंत्रालय की ओर से उनकी सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सशस्त्र जवान तैनात हैं। यह घटना गुरुवार की है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More