बड़ी खबर

लाठीचार्ज के विरोध में बीजेपी का राजभवन मार्च, चार सांसदों की जांच कमेटी गठित


Bharat varta desk:
कल प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज और एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत के विरोध में आज भाजपा विधायकों ने राजभवन मार्च किया। विधायक दल के नेता विजय सिन्हा और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
सम्राट चौधरी समेत अन्य नेताओं ने राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग की गई है। इन नेताओं ने राज्यपाल को कल की घटना की पूरी जानकारी दी है।

इससे पहले सुबह भाजपा विधायक और विधान पार्षदों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने आज काला दिवस मनाया और हाथ व मुंह पर काली पट्टी बांधकर बिरोध का इज़हार किया। सदन की कार्यवाही महज 4 मिनट चली। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधायक को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। विधायक संजय ने कहा कि यह मार्शल आउट नहीं है। मुझे चोट पहुंचाया गया है।

भाजपा नेता पंचतत्व में विलीन

पार्टी का दावा है कि कल प्रदर्शन के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज में उनके जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। फतुहा गंगा घाट पर उनके अंतिम संस्कार में सम्राट चौधरी, विजय सिंहा समेत पार्टी के कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

घटना की जांच के लिए भाजपा ने हाई लेवल कमिटी बनाई

कल की घटना की जांच के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्य कमिटी का गठन किया है इसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य रघुवर दास झारखंड के पूर्व dgp और सांसद विष्णु दयाल राम, सांसद मनोज तिवारी समेत चार लोग शामिल है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

1 week ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago