
Bharat varta desk:जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारयों की आज घोषण की जिसमें के सी त्यागी को महासचिव और उपेन्द्र कुशवाहा को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। नई कमेटी में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के समर्थकों को दरकिनार किया गया है। वहीं दूसरी ओर जेडीयू ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को उत्तर प्रदेश चुनाव में बीजेपी से बातचीत कर रणनीति तैयार करने के लिए अधिकृत किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने वर्ष 2021-22 के लिए पदाधिकारियों की कुल 18 सदस्यीय सूची जारी की। नए पदाधिकारियों में सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा नौ और महासचिव बनाए गए हैं जिनमें सांसद रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक राम सेवक सिंह, पूर्व मंत्री मोहम्मद अली असरफ फातमी, संजय झा, विधान पार्षद गुमाम रसुल वलियावी, अफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, कमर आलम और हर्षवर्द्धन सिंह के नाम शामिल हैं।
5 सचिव
पार्टी ने इसके अलावा पांच सचिव बनाए हैं जिनमें सांसद आर पी मंडल के अलावा पूर्व विधायक विद्या सागर निषाद, रविंद्र प्रसाद सिंह, राजसिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को शामिल किया गया है।
Bharat varta Desk तमिलनाडु के सथानकुलम में 2020 में बाप-बेटे (पी. जयराज और जे. बेनिक्स)… Read More
पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More
Bharat Varta Desk : अक्सर हम बिहार पुलिस पर सवाल उठाते हैं, उसकी कार्यशैली की… Read More
Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More
Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More