
Bharat varta desk: राष्ट्रीय जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह ने बिहार में बड़ा सांगठनिक बदलाव किया है। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा प्रभारी बनाने की व्यवस्था खत्म कर दी है। इसके साथ हर जिले में दो-दो प्रभारी बनाते हुए इसकी सूची जारी कर दी है। उसको लेकर उन्होंने आज प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठक की।
उन्होंने निर्देश दिया कि हर प्रभारी महीने में एक बार जिले का दौरा करेंगे और संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे। फिर इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को देंगे और प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
कई पूर्व विधायकों को भी प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह और धर्मेंद्र सिंह को को बाढ़ जिले का प्रभारी बनाया गया है.। पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा रजिया कामिल अंसारी के साथ कैमूर का प्रभारी होंगे।
पूर्व मंत्री अजीत चौधरी और एलबी सिंह औरंगाबाद,पूर्व विधायक ललन पासवान व नंद किशोर गया, पूर्व विधायक डॉ रणविजय सिंह जमुई के प्रभारी बनाए गए हैं।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More