
पटना, भारत वार्ता संवाददाता:
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत को पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव का भी प्रभार दिया गया है।। उनके अधीन आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार था जिसे हटा दिया गया है। पटना प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार को आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव बनाया गया है। उनके जिम्मे परिवहन विभाग के सचिव का काम भी है। ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद कुमार चौधरी को पंचायती राज विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव राजीव रोशन को कृषि विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वही उद्योग विभाग के सचिव नर्वदेश्वर लाल को हटाकर पशु और मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
केंद्रीय प्रति नियोजन पर गए 3 आईएएस अफसर
पथ निर्माण विभाग के अपर सचिव अमृत लाल मीणा, पशु और मत्स्य विभाग के प्रधान सचिव विजयालक्ष्मी और कृषि विभाग के निदेशक आदेश तितरमारे को केंद्रीय प्रयोजन के लिए विरमित कर दिया गया है। तितरमारे मुंबई पोर्ट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष, विजयालक्ष्मी कृषि मंत्रालय में संयुक्त सचिव वही अमृत लाल मीणा को केंद्रीय वाणिज्य विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों… Read More
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More