पॉलिटिक्स

ललन सिंह ने आरसीपी के सदस्यता मुहिम को खारिज करते हुए कहा – सदस्यता बही तो मेरे हस्ताक्षर से छपेगा

पटना : जदयू में ‘ललन सिंह बनाम आरसीपी सिंह’ का राजनीतिक युद्ध चल रहा है। दोनों नेता पार्टी में अपनी पैठ बढ़ाने में लगे हुए हैं। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू के जन्मदिन 1 मार्च से यात्रा निकालकर सदस्यता अभियान मुहिम चलाने का ऐलान किया है। वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पार्टी में अपनी पैठ बढ़ाने के लिए लगातार पार्टी के प्रदेश कार्यालय जा रहे और नेताओं से मिल रहे। बुधवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर भी ललन सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान वे घण्टों नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिलते रहे और मीडिया से भी बातचीत की। मीडिया से बातचीत के दौरान ललन सिंह ने आरसीपी सिंह के सदस्यता अभियान मुहिम को खारिज कर दिया।

ललन सिंह ने आरसीपी के यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि मैं नहीं जानता हूं कि कौन किस दिन यात्रा शुरु करेगा, हमारे दल में सीएम के जन्मदिन पर यात्रा की संस्कृति नहीं है, इसलिए दूसरे दल की परंपरा को कॉपी करने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी नियम कानून से चलता है कौन क्या बोलता है पता नही। सदयस्ता अभियान अक्टूबर 22 से चलेगा। सदस्यता बही मेरे हस्ताक्षर से छपेगा। अभी तो सदस्यता बही ही नहीं छपा है। सदस्यता बही पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का हस्ताक्षर होता है।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

थाईलैंड में आग लगने से 27 लोगों की मौत

Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More

3 days ago

वियतनाम में नाव पलटी, 15 भारतीय पर्यटकों की मौत

Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More

4 days ago

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

2 weeks ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 weeks ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

3 weeks ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

3 weeks ago