
आकाश और निर्भय जैसे घातक मिसाइल भी तैनात हुए
नई दिल्ली : भारत-चीन के बीच लद्दाख में महीनों से भारी तनाव की स्तिथि बनी हुई है। ऐसे में दोनों देशों की सेनाएं युद्ध की संभावनाओं को देखते हुए लगातार अपने सैन्य उपकरणों में इजाफा कर रही हैं।
भारतीय सेना ने 500 किलोमीटर रेंज वाली ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल, सतह से हवा में मार करने वाली आकाश मिसाइल और 800 किलोमीटर की रेंज वाली निर्भय मिसाइल को भी तैयार कर लिया है। इन सभी को भारतीय सेना ने लद्दाख की वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात कर दिया हैं।
इससे पहले पीएलए के पश्चिमी थिएटर कमांड ने लद्दाख गतिरोध शुरू होने के बाद तिब्बत और शिनजियांग में 2,000 किमी रेंज वाली सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल और हथियारों को तैनात किया था।
जिसके जवाब में अब भारतीय सेना ने ब्रह्मोस, निर्भय और आकाश को तैनात किया है।
हवा से हवा और हवा से सतह तक मार करने की क्षमता।
300 किलोग्राम के वॉरहेड वाली क्रूज मिसाइल के जरिए तिब्बत और शिनजियांग के एयरस्ट्रिप पर नजर रखने में सक्षम।
1,000 किमी की पहुंच वाली यह मिसाइल समुद्री स्किमिंग और लोइटरिंग दोनों की क्षमता रखती है।
यह मिसाइल जमीन से 100 मीटर से चार किमी के बीच उड़ान भरने में सक्षम है और टारगेट तय कर लेती है।
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More
Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More