
Bharat varta desk: ईसाई लड़की से तेजस्वी के विवाह से भड़के उनके मामा और पूर्व सांसद साधु यादव ने यह खुलासा किया कि लालू जी ने मीसा भारती की शादी एक लड़के से करने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि उसकी मां ब्राह्मण थी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बताया कि हम लोगों ने राजस्थान के अलवर में एक लड़का देखा था। हुकुमदेव नारायण यादव जब कपड़ा मंत्री थे तो उनके पीए सतपाल यादव से मीसा की शादी को लेकर हमारी बात हुई थी। अलवर का एक लड़का जिसका विशाल यादव नाम था, काठमांडू में उसकी 4 फैक्ट्रियां थी और उस उड़के को हम लोगों ने पसंद किया था। शाही परिवार था, लेकिन प्रेम गुप्ता ने बता दिया कि लड़के की मां ब्राह्मण है तो इस वजह से लालू यादव ने शादी नहीं की। साधु यादव ने कहा कि उसी लालू यादव ने ऐसी गलती क्यों की कि बेटे की शादी ईसाई लड़की से कर दी। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने लड़कियों की शादी में कुल खानदान का ख्याल रखा। लड़के की मां के ब्राह्मण होने के कारण धनी होने के बाद भी उस परिवार में शादी नहीं कर के एक गरीब के घर में मीसा भारती की शादी कर दी। उन्होंने कहा कि यादव समाज किसी का बंधुआ नहीं है। वह लालू के परिवार का बहिष्कार करेगा।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More