राज्य विशेष

लगातार तीसरी बार सीएम ममता बनर्जी के पास मात्र 69 हजार कैश


कोलकाता: भारत वार्ता संवाददाता
राजनीति कमाने के लिए जानी जाती है। देश का शायद ही कोई बड़ा नेता ना हो जिसके पास करोड़ों की चल- अचल संपत्ति ना हो। लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में एक मिसाल हैं। अविवाहित और सादगी भरा जीवन की पर्याय माने जाने वाली ममता की संपत्ति के बारे में जानकर किसी को भी आश्चर्य होगा। लगातार तीसरी बार‌ मुख्यमंत्री ममता के पास केवल 69 हजार नगद है। वह पिछली बार नंदीग्राम विधानसभा से चुनाव हार गई थीं। इसलिए इस बार 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बताओ टीएमसी उम्मीदवार के रूप में खड़ी हैं। चुनावी पर्चा दाखिल करने के दौरान उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसके मुताबिक 69,255 रुपये कैश मौजूद है। बिहार जैसे गरीब राज्य में अफसरों के घर पर जब रेड होता है तो रुपए गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ती है। करोड़ों का निवेश और चल ‍ -अचल संपत्ति बरामद होती है लेकिन संघर्ष की प्रतीक रही ममता के पास कुल बैंक बैलेंस 13,53,356 रुपये बताया गया है जबकि नंदीग्राम चुनाव के समय उन्होंने यह शपथ पत्र दायर किया था उसमें बैंक बैलेंस करीब 12 लाख रुपए दिखाया गया था।
ममता बनर्जी के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में 18,490 रुपये हैं वहीं मात्र 9 ग्राम आभूषण है जिसका बाजार मूल्य ₹44 हजार है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

3 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

3 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

3 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

1 week ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

2 weeks ago