
कोलकाता: भारत वार्ता संवाददाता
राजनीति कमाने के लिए जानी जाती है। देश का शायद ही कोई बड़ा नेता ना हो जिसके पास करोड़ों की चल- अचल संपत्ति ना हो। लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस मामले में एक मिसाल हैं। अविवाहित और सादगी भरा जीवन की पर्याय माने जाने वाली ममता की संपत्ति के बारे में जानकर किसी को भी आश्चर्य होगा। लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री ममता के पास केवल 69 हजार नगद है। वह पिछली बार नंदीग्राम विधानसभा से चुनाव हार गई थीं। इसलिए इस बार 30 सितंबर को भवानीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बताओ टीएमसी उम्मीदवार के रूप में खड़ी हैं। चुनावी पर्चा दाखिल करने के दौरान उन्होंने जो शपथ पत्र दाखिल किया है उसके मुताबिक 69,255 रुपये कैश मौजूद है। बिहार जैसे गरीब राज्य में अफसरों के घर पर जब रेड होता है तो रुपए गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ती है। करोड़ों का निवेश और चल -अचल संपत्ति बरामद होती है लेकिन संघर्ष की प्रतीक रही ममता के पास कुल बैंक बैलेंस 13,53,356 रुपये बताया गया है जबकि नंदीग्राम चुनाव के समय उन्होंने यह शपथ पत्र दायर किया था उसमें बैंक बैलेंस करीब 12 लाख रुपए दिखाया गया था।
ममता बनर्जी के पास नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट के रूप में 18,490 रुपये हैं वहीं मात्र 9 ग्राम आभूषण है जिसका बाजार मूल्य ₹44 हजार है।
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More