ब्रेकिंग न्यूज़

लखीमपुर खीरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, पीड़ितों से मिले राहुल और प्रियंका

Bharat varta desk:
लखीमपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति जहां पूरी तरह गरमा गई है वहीं दूसरी ओर बुधवार को उच्चतम न्यायालय ने हिंसा की घटना पर स्वत संज्ञान ले लिया है। कल मुख्य न्यायाधीश एनवी रामना की अध्यक्षता वाली खंडपीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस ने घटना के संबंध में ‌अखबार के कतरन और वीडियो आदि के आधार पर संज्ञान लिया है। लखीमपुर में हिंसा टाइटल वाली इस केस की सुनवाई कल सुप्रीम कोर्ट में होगी।


इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लखीमपुर खीरी पहुंचने से उत्तर प्रदेश का राजनीतिक पारा और चढ़ गया है। राहुल और प्रियंका समेत पांच कांग्रेस नेताओं का शिष्टमंडल आज घटनास्थल पर गया था। इस बीच यह भी जानकारी आ रही है कि कल सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी गांव में जाएंगे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

उपमुख्यमंत्री के ‘इलाज’ बयान ने बढ़ाई तकरार, राजस्व अधिकारी अड़े

पटना : बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ के अंतर्गत बिरसा एवं बिरसा यूनाइटेड संयुक्त संघर्ष… Read More

5 days ago

प्रभाकर प्रभात रांची ईडी कार्यालय के नए जॉइंट डायरेक्टर

Bharat varta Desk प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर और… Read More

5 days ago

मोदी सरकार के कई सचिव बदले, चंचल कुमार को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव का जिम्मा

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने… Read More

1 week ago

हक व हाईकोर्ट आदेश लागू करने की मांग पर CO/RO का महा-जुटान, सामूहिक अवकाश जारी रखने का ऐलान

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार में अंचलाधिकारी (CO) और राजस्व कर्मचारियों (RO) की हड़ताल… Read More

1 week ago

बिहार के चार आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में प्रमोशन

Bharat varta Desk बिहार कैडर के चार आईपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से… Read More

1 week ago