
Bharat Varta desk
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ द्वारा कोरोना संकटकाल में जागरूकता कार्यक्रम और सुरक्षा उपकरणों का मुफ्त वितरण लगातार जारी है. इस अभियान के तहत यात्री संघ में शुक्रवार को गोड्डा जिले के महागामा अनुमंडल में लोगों के बीच कोरोना जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इसके साथ गरीब आदिवासी जनजातियों को देने के लिए मास्क, सेनीटाइजर और पीपीटी कीट महागामा एसडीओ जितेंद्र कुमार देव को सौंपा. इसके पहले यात्री संघ के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में पीरपैंती से लेकर महागामा तक के कई गांव में लोगों को कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा नियमों के पालन करने के संबंध में जागरूक किया.
कई गांव में लोगों को मास्क, सेनीटाइजर और पीपीटी कीट भी दिए गए. 1 सप्ताह पूर्व महागामा अनुमंडल के अधीन कई थाना भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों को सैनिटाइज करने का काम भी यात्री संघ की ओर से किया गया. संघ ने इस इलाके के जरूरतमंदों को मुफ्त ऑक्सीजन सेवा भी उपलब्ध कराया है.
जिनको ऑक्सीजन की जरूरत संपर्क करें :विष्णु खेतान
रेल यात्री संघ के केंद्रीय अध्यक्ष खेतान ने बताया कि कोरोना संक्रमित जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सेवा 24 घंटे उपलब्ध है. इसके लिए कोई शुल्क नहीं है. उन्होंने बताया कि संघ की ओर से ट्रेनों में नशा खुरानी जागरूकता कार्यक्रम 15 सालों से चलाया जा रहा है. यह सारे काम देशभर में हो रहे हैं. सड़क दुर्घटना रोकने के लिए ट्रैफिक जागरूकता कार्यक्रम और मुफ्त हेलमेट वितरण भी संस्था करती है. कोरोनावायरस की भयावह स्थिति में संस्था ने लोगों को सहयोग करने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है. अनुमंडल अधिकारी जितेंद्र कुमार देव ने भी यात्री संघ के कामकाज की सराहना की. इस मौके पर कालीचरण शर्मा,दीपक खेतान, डॉ कलाम, मोहम्मद रकीब आलम आदि उपस्थित थे.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More