धर्म/अघ्यात्म

रेल यात्री संघ ने भागलपुर स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों और कुली परिवार संग मनाया दिवाली उत्सव

Bharat Varta Desk: दिवाली की पूर्व संध्या पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने आरपीएफ, जीआरपी और कुली परिवारों के साथ बुधवार को दिवाली उत्सव मनाया। इस मौके पर भागलपुर रेलवे स्टेशन पर समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। रेल यात्री संघ की ओर से स्टेशन पर तैनात कुलियों के बीच मिठाइयां, पटाखे बांटे गए। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने इस मौके पर कहा कि संघ देशभर में नशा खुरानी के खिलाफ अभियान चला रहा है। सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करना हमारा लक्ष्य है। यात्री आरपीएफ और जीआरपी के सहयोग से गंतव्य तक पहुंचे, महिलाओं को ट्रेनों में सुरक्षा मिले, नशा खुरान गिरोह से ट्रेन यात्रियों को निजात मिले इसके लिए हम अभियान चला रहे हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अधीक्षक डॉ असीम कुमार दास ने रेल यात्री संघ के अभियान की तारीफ की। जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष परवेज जमाल, भागलपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक राजेश तिवारी समिता आरपीएफ और जीआरपी के इंस्पेक्टर ने विचार रखे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

23 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

2 days ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

2 days ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

3 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

3 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

4 days ago