स्वास्थ्य

रेल यात्री संघ ने दुमका, जामताड़ा, देवघर के विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपे कोरोना सुरक्षा के समान


Bharat varta desk
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने संथाल परगना के आदिल पहाड़िया और संथाल जनजाति के लोगों के लिए अलग-अलग जिलों में जाकर विधिक सेवा प्राधिकार को कोरोना सुरक्षा के सामान सौंपे. केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान के नेतृत्व में मंगलवार को रेल यात्री संघ का दल सबसे पहले दुमका पहुंचा. झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर दुमका जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित वार रूम में आयोजित कार्यक्रम में मास्क,सैनिटाइजर ,पीपीई किट और दूसरे सामान न्यायिक पदाधिकारियों को सौंपा गया. इसके बाद यात्री संघ का दल जामताड़ा और देवघर जिला और सत्र न्यायालय में बने बाररूम में जाकर ऑक्सीजन, पीपीई किट,मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराया. इस मौके पर विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने रेल यात्री संघ के काम की प्रशंसा की.

हर आदमी करे जरूरतमंद का सहयोग: विष्णु खेतान
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने बताया कि कोरोना से बचाव के यह सारे सामान विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से संथाल परगना के आदिवासी जनजाति के बीच पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि उनकी संस्था बिहार और झारखंड के जरूरतमंदों के बीच ऑक्सीजन की निशुल्क आपूर्ति कर रही है.
उन्होंने बताया कि शहरी इलाकों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा कमोवेश मिल जाती है मगर कोरोना संक्रमण काल में देहाती इलाकों में और अशिक्षित व गरीब लोगों के बीच सेवा कार्य की ज्यादा जरूरत है. खासतौर से आदिवासी तबके के लोगों के पास इतने पैसे नहीं है कि वे मास्क और सेनीटाइजर खरीद सके. ऐसे में समाज के सक्षम लोगों का यह दायित्व है कि अपनी सामर्थ्य के अनुसार उनके लिए कुछ करें. अपने इसी दायित्व बोध के आधार पर रेल यात्री संघ कोरोना काल में सेवा का काम कर रहा है.

कल राजमहल जाएगी यात्री संघ की टीम
विष्णु खेतान ने बताया कि गुरुवार को यात्री संघ की टीम राजमहल अनुमंडल न्यायालय जाएगी और वहा कोरोनावायरस सुरक्षा के सामान पहुंचाएगी.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago