स्वास्थ्य

रेल यात्री संघ ने कहा- काला बाजार में नहीं खरीदे ऑक्सीजन, हम दे रहे मुफ्त में oxygen


भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ ने कहा है कि भागलपुर ,कहलगांव और पीरपैंती के लोग काला बाजार में ऑक्सीजन नहीं खरीदें. यात्री संघ मुफ्त में ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा है. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा है कि कई लोग कोरोना संक्रमित लोगों से ऑक्सीजन का मनमाना दाम वसूल रहे हैं. इसके उपकरण का भी मनमाना दाम ले रहे हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. आपदा की इस घड़ी में लोगों की मजबूरी का लाभ उठाकर पैसा कमाना अच्छी बात नहीं है.

उन्होंने लोगों से कहा है कि भागलपुर से लेकर कहल गांव और पीरपैंती के आसपास के लोगों के लिए रेल यात्री संघ के पास पर्याप्त ऑक्सीजन का स्टॉक है. हम सभी जरूरतमंदों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहे हैं और आगे भी उपलब्ध कराने में सक्षम है. विष्णु खेतान ने यह भी कहा है कि विपदा की इस घड़ी में डॉक्टर भी मरीजों के साथ सहयोग का भाव रखें. आतंक का माहौल बनाया जा रहा है. ऐसा नहीं होना चाहिए. ऑक्सीजन संबंधी किसी को कोई यदि जरूरत हो तो संघ के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.कालीचरण शर्मा 9162062020, मो0 मिनहाज आलम 9934738468, नवीन दुबे 9973759168, डॉ0 रकीब आलम 9546607837 जैसे नंबरों पर फोन कर लोग मदद ले सकते हैं.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

3 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

3 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

4 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

5 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

5 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

6 days ago