ब्रेकिंग न्यूज़

रेल अफसरों की सांसदों के साथ हुई बैठक में कई ट्रेनों को चलाने की विधि मंजूरी, जानिए कौन – कौन ट्रेन कहां तक तक चलेंगी

रांची संवाददाता
बुधवार को राउरकेला में दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल और चक्रधरपुर रेल मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों मण्डलों के सांसद विशेष रुप से उपस्थित थे। बैठक में रेलवे के जीएम संजय कुमार महंती सहित रेलवे के सभी उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा सांसद जूएल उराँव ने की।
बैठक में राँची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि राँची व आसपास के किसान बड़ी मात्रा में सब्जी की खेती करते हैं। उनकी फसल को उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए किसान रेल चलाई जाए, जिससे किसान अपनी सब्जियों को देश के दूसरे हिस्सों में भेज सकें। इसपर बैठक में शामिल अधिकारियों ने सहमति दी।
वहीं लुधियाना से धनबाद तक चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस का विस्तार कर उसे रांची तक लाने पर चर्चा हुई। ताकि राँची व आसपास के लोग अयोध्या, लुधियाना जैसे दूसरे राज्यों का सफर आसानी से कर सकें। इसपर भी इस बैठक में सहमति प्रदान कर इसका प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने पर सहमति बनी। इसके अतिरिक्त लोहरदगा-टोरी रेल मार्ग पर राजधानी एक्सप्रेस या गरीब रथ एक्सप्रेस को सप्ताह में 2 से 3 दिन चलाने पर चर्चा हुई ताकि उस रेल लाइन का उपयोग हो और यात्रियों और रेलवे दोनों को इसका लाभ हो सके। पुनदाग – भागलपुर में अंडरपास निर्माण को लेकर बैठक में चर्चा हुई। रेलवे के अधिकारियों ने यह कहा कि इससे निर्माण से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र ही राज्य सरकार को भेजा जाएगा। राज्य सरकार की सहमति मिलने के साथ ही अंडर पास बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। वहीं पर्यटन के विकास की दृष्टि से रांची में भी विस्टाडोम कोच वाली ट्रेनों का संचालन किए जाने की मांग सांसद ने प्रमुखता से उठाई। जिस पर रेलवे के अधिकारियों ने प्राथमिकता के साथ इस पर काम करने का आश्वासन दिया। वही जयनगर एक्सप्रेस का विस्तार राउरकेला तक किए जाने के बाबत सांसद ने स्पष्ट कहा कि किसी भी कीमत पर रांची से इसके सीटों की संख्या कम नहीं होनी चाहिए। इस मुद्दे पर रांची के डीआरएम ने आश्वस्त किया कि किसी भी कीमत पर रांची में ट्रेन में सीटों की संख्या नहीं कराई जाएगी बल्कि बोगियों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

रामनवमी पर रात 2 बजे खुलेगा महावीर मंदिर का पट, 20 एलईडी स्क्रीन से लाइव दर्शन

पटना, संवाददाता: महावीर मंदिर में इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। महावीर… Read More

2 days ago

रघुनाथगंज सूर्य मंदिर में उदितमान भगवान भास्कर को अर्घ्य के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व संपन्न

शकुराबाद (जहानाबाद): रघुनाथगंज सूर्य मंदिर परिसर में लोक आस्था और विश्वास के महान पर्व छठ… Read More

2 days ago

बिहार दिवस समारोह: मेयर सीता साहू और लोक गायिका नीतू नवगीत ने दिया स्वच्छता का संदेश

पटना : गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तीसरे दिन स्वच्छता को लेकर… Read More

3 days ago

नीतीश कुमार एक बार फिर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Bharat varta Desk मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से जेडीयू की कमान संभाल… Read More

3 days ago

नीतू कुमारी नवगीत के छठ गीतों से गूंजा बिहार दिवस समारोह, स्वच्छता का दिया संदेश

पटना: बिहार सरकार द्वारा गांधी मैदान में आयोजित बिहार दिवस समारोह के तहत पटना नगर… Read More

4 days ago

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी, 26 में 13 लड़कियां टॉपर

Bharat varta Desk बिहार के 13 लाख बच्चों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई.बिहार… Read More

4 days ago