बड़ी खबर

रेलवे ने शुरू किए पूजा स्पेशल ट्रेन, हावड़ा से राजेंद्र नगर और गुवाहाटी के लिए ट्रेन

जम्मू तवी भागलपुर एक्सप्रेस 27 से
आनंद विहार भागलपुर एक्सप्रेस 21 से


हावड़ा़ रेल संवाददाता: पूर्व रेलवे ने दुर्गा पूजा में भारी भीड़ को देखते हुए नए स्पेशल पूजा स्पेशल ट्रेन प्रारंभ किया है। भागलपुर से जम्मू तवी के बीच सप्ताहिक ट्रेन प्रारंभ हुई है। इसी प्रकार से आनंद विहार और भागलपुर के बीच सप्ताहिक ट्रेन शुरू की गई है।
कोलकाता से गुवाहाटी के लिए सप्ताह में 2 दिन ट्रेन प्रारंभ की गई है और राजेंद्र नगर से हावड़ा के लिए ट्रेन चलेगी।
ट्रेन संख्या 05098 जम्मू जम्मू तवी से 27 अक्टूबर 3 नवंबर 10 नवंबर 17 नवंबर और 24 नवंबर को भागलपुर के लिए चलेगी।
भागलपुर से यह ट्रेन जम्मू तवी के लिए 29 अक्टूबर 5 नवंबर 12 नवंबर 19 नवंबर 26 नवंबर खुलेगी।
इसी तरह से 04090 आनंद विहार से भागलपुर और 04089 भागलपुर से आनंद विहार के बीच चलने वाली ट्रेन का परिचालन आनंद विहार से 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगा और भागलपुर से 22 अक्टूबर से ट्रेन चलेगी यह ट्रेन।
आनंद विहार की ओर से चलने वाली ट्रेन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।
भागलपुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली ट्रेन मंगलवार गुरुवार और शनिवार को चलेगी।

02518 गुवाहाटी से कोलकाता के बीच सप्ताह में 2 दिन चलेगी, यह ट्रेन दिनांक 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी । यह ट्रेन बुधवार और शनिवार को चलेगी।
02517 कोलकाता से गुवाहाटी के लिए यह ट्रेन 30 अक्टूबर को प्रारंभ होगी और सप्ताह में गुरुवार और रविवार को चलेगी दोनों ट्रेन 12 फेरी लगाएंगे।

इसी प्रकार से राजेंद्र नगर से हावड़ा को जाने वाली सुपर फास्ट पूजा स्पेशल 02352 ट्रैन 20 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

हावड़ा से चलने वाली 02351 राजेंद्र नगर तक दिनांक 21 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

1 day ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

3 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

4 days ago