आंध्र प्रदेश: विजयनगरम में एक ही विद्यालय के 27 बच्चे मिले कोरोना पॉजिटिव

हैदराबाद: देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच केंद्र सरकार ने स्कूलों को खोलने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूलों में भेजने से डर रहे हैं। उनका कहना है कि कहीं उनके बच्चे भी कोरोना की चपेट में ना आ जाए। कोरोना संक्रमण को लेकर पेरेंट्स के डर के बीच आंध्रप्रदेश के विजयनगरम शहर में 27 स्कूली छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार छात्रों के कोविड-19 पॉजिटिव आने से अभिभावक परेशान है और जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर उनका गुस्सा फूट रहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी सावधानियां स्कूलों में थीं और छात्रों को ये संक्रमण कहीं और से मिला होगा।खबरों के मुताबिक, विजयनगरम में हाई स्कूल के कक्षा 9 और 10 के लगभग 27 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। ये स्टूडेंट्स अपने डाउब्ट्स क्लीयर करने के लिए स्कूलों में जा रहे थे। सभी छात्र जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए वो दंतीराजू मंडल के दत्ती गांव में गेंट्याडा जेडपी हाई स्कूल से हैं। इस बीच, स्कूल शिक्षा आयुक्त वी चिन्ना वीरभद्रुडु ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि छात्रों ने स्कूल से वायरस का संक्रमण पाया है. जब वे पहली बार स्कूल आते हैं तो उनका परीक्षण किया जाता है.राज्य सरकार के मंत्री आल्ला नानी ने गंट्याडा की घटना पर जिलाधीश को आदेश दिया। उन्होंने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छात्रों को मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विजयनगरम के जिलाधीश हरि जवाहरलाल से फोन पर बात की और घटना की जानकारी ली। मंत्री ने उन्हें कोरोना संक्रमित छात्रों को जरूरी चिकित्सा उपलब्ध कराने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों में कोरोना संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाए देने पर उन्हें होम क्वारेंटाइन में रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के आदेशानुसार होम क्वारेंटाइन में रहने वाले छात्रों को विशेष मेडिकल किट देने का अधिकारियों को आदेश दिया।

Kumar Gaurav

Recent Posts

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

5 days ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

5 days ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

5 days ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

6 days ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

7 days ago

पीएम आवास के सामने धरने पर बैठे राहुल और प्रियंका

Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More

1 week ago