बड़ी खबर

रेलवे की तानाशाही, अमिताभ के केबीसी में शामिल बिहारी देशबंधु पांडे को चार्जशीट थमाया


Bharat varta desk: रेलवे की तानाशाही देखिए, कर्मचारियों के साथ अफसरों की लालफीताशाही देखिए, किस तरह बिहार के देशबंधु पांडे को शाबाशी देने की जगह दंडित कर दिया।‌‌ हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन के चर्चित कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में हॉट सीट पर बैठने वाले देशबंधु पांडे की। कोटा रेल मंडल के स्थानीय खरीद अनुभाग के कार्यालय अधीक्षक देशबंधु पांडे ने सिनेस्टार अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर न केवल 3 लाख 20 हजार रुपए जीते बल्कि पूरे देश में रेलवे का मान बढ़ाया। मगर रेल अधिकारियों ने उनके साथ क्रूर व्यवहार किया है। रेलवे प्रशासन ने उन्हें चार्जशीट थमा दी है। साथ ही 3 साल के लिए उनकी वेतन वृद्धि को भी रोक दिया है। दरअसल केबीसी में भाग लेने के लिए 9 से 13 अगस्त तक देशबंधु मुंबई में थे। इसके लिए उन्होंने अपने विभाग में छुट्टी का आवेदन दिया था। रेल अधिकारियों का कहना है कि उनकी छुट्टी पर विचार नहीं किया गया था मगर वह बिना छुट्टी के ही मुंबई चले गए। इसीलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। लेकिन इससे पता चलता है कि रेल महकमे में कितनी लालफीताशाही है। छुट्टी के आवेदन पर अधिकारी जल्दी विचार नहीं करते हैं, छुट्टी स्वीकृत नहीं करते हैं। रेल कर्मचारियों का कहना है कि रेल के आला अफसरों को चाहिए था कि वह देश बंधु को शाबाशी देते, उन्हें तरक्की देते मगर उन्हें दंडित कर देश के सारे कर्मचारियों के मनोबल को गिराने का काम किया गया है।
रेलवे प्रशासन की कार्रवाई का कर्मचारी संगठनों ने विरोध किया है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिद ने कहा है कि देशबंधु पांडे के साथ रेलवे का व्यवहार ठीक नहीं हुआ है। न्याय के लिए लड़ाई होगी।

बिहारी अस्मिता को चैलेंज, नेता ध्यान दें
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि बिहारी होने के कारण देशबंधु को रेल अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं। इस कार्रवाई से उनका पूरा परिवार सदमे में है। देशबंधु बिहार के पटना जिले के फतुआ के रहने वाले हैं। लोगों का यह भी कहना है कि यह बिहारी अस्मिता को चैलेंज है। यहां की सरकार और केंद्रीय मंत्रियों व अन्य नेताओं को चाहिए कि रेल अधिकारियों से बात कर देशबंधु के खिलाफ हुई दंडात्मक कार्रवाई को खत्म कराएं।

.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

4 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

5 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

7 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago