
Bharat varta desk: जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान सचिव सह प्रवक्ता दानिश रिजवान दुष्कर्म कांड में फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक झारखंड की रहने वाली एक अनुसूचित जनजाति की महिला ने सचिवालय थाना में रिपोर्ट दर्ज कराके हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव दानिश रिजवान पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। झारखण्ड की रहने वाली इस महिला का यह भी आरोप है कि दानिश रिजवान से उसको एक 10 साल का बेटा भी है। उसने पटना पुलिस से गुहार लगाई है कि उसके बेटे का डीएनए टेस्ट कराया जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह रिजवान का ही बेटा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दानिश रिजवान ने कहा है कि उन्हें इस मामले के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वह हर तरह की जांच का सामना करने को तैयार हैं।
उधर महिला का आरोप है कि दानिश रिजवान से उसकी मुलाकात 2011 में तब हुई जब वह किसी काम से पटना आई थी। दानिश रिजवान उस वक्त एक टीवी चैनल में कार्यरत थे। उसे स्टेशन पर कुछ लोग परेशान करने लगे थे। बचने के लिए जब वह पटना जंक्शन स्टेशन से बाहर निकली तो दानिश रिजवान से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने बचाने के नाम पर महिला को सचिवालय थाना के बगल स्थित फ्लैट में ले गए जहां उसके साथ पहली बार संबंध बनाया।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More