देश दुनिया

रूसी हमले में भारतीय छात्र की हत्या के बाद बढी चिंता, पीएम ने बैठक की, यूक्रेन राजदूत ने भोले शंकर से की प्रार्थना

Bharat varta desk: आज यूक्रेन के ख़ारकीव सिटी में भारतीय छात्र नवीन कुमार की रूसी हमले में मौत के बाद देश में चिंता काफी बढ़ गई है। जहां यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजन परेशान हैं वहीं भारत सरकार की भी चिंता काफी बढ़ी है।

रूसी हमले में मारे गए छात्र नवीन कर्नाटक के रहने वाले थे और वे खाना लेने के लिए बाहर निकले थे। इसी दौरान रुस ने हवाई हमला कर दिया। जिसमें उनकी मौत हो गई।
इसके बाद अब वहां फंसे अन्य छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना केंद्र सरकार के लिए ज्यादा चुनौतीपूर्ण बन गई है।

पीएम ने की ऑपरेशन गंगा अभियान की समीक्षा

पीएम मोदी ने दिल्ली में आहूत एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत चल रहे प्रयासों की समीक्षा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न देशों में उनके विशेष दूतों के रूप में चार वरिष्ठ मंत्रियों की यात्रा निकासी प्रयासों को सक्रिय करेगी। ये इस बात को दर्शाता है कि सरकार इस मामले को कितनी प्राथमिकता देती है।

यूक्रेन के राजदूत ने की भगवान शंकर से प्रार्थना

उधर भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने अपने देश में हो रहे भीषण रक्तपात पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने युद्ध रोकने के लिए भगवान शंकर से प्रार्थना की। राजदूत बोले कि भगवान शंकर ही यूक्रेन में युद्ध रोक सकते हैं। सबको इसके लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

3 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

4 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

6 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago