ब्रेकिंग न्यूज़

रिश्तों का कत्ल :कहीं पति ने गर्भवती पत्नी को मार डाला तो कहीं दोस्तों ने ही ले ली जान, मासूम को भी नहीं बख्शा


भागलपुर भारत वार्ता संवाददाता: अंग प्रदेश में कई जगह रिश्ते रक्तरंजित हुए. कहीं पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला तो कहीं दोस्तों ने ही जान ले ली एक अन्य घटना में मासूम को भी गोलियों से भून डाला.

पत्नी किसी से फोन पर करती थी बात इसलिए पति ने मार डाला

बांका जिले के फुल्लीडुमर थाना के इनारावरण गांव की घटना में मुन्ना हांसदा ने पत्नी तालु मुर्मू के सिर पर डंडे से मार-मार कर हत्या कर दी और फरार हो गया. मुन्ना को अपनी पत्नी से शिकायत थी कि वह किसी और से फोन पर लगातार बात करती है. इसको लेकर दोनों में अक्सर झंझट भी होता रहता था. दोनों की शादी हाल में ही हुई थी . पत्नी गर्भवती थी. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है .

नवगछिया में फाइनेंसकर्मी को दोस्तों ने ही मार डाला
नवगछिया के सिमरा गांव में बजाज फाइनेंस के कर्मी युवक आलोक झा उर्फ आकाश की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है . मृतक की लाश उसके घर से महज 200 मीटर दूर एक बगीचे से बरामद की गई है. घटना स्थल से मृतक की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल और आकाश का दोस्त गांव के ही चिक्कू टाइगर नाम युवक की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है . टाइगर गांव से फरार बताया जा रहा है. नाराज ग्रामीणों ने घटना के विरोध में सड़क जाम किया जिसे विधायक गोपाल मंडल ने मौके पर पहुंचकर खत्म करवाया. हत्या के पीछे दोस्तों के बीच लेनदेन का मामला बताया जा रहा है.

बदमाशों ने मासूम को भी नहीं बख्शा

सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कसमाबाद गांव मे एक बालक को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी है .12 साल के बच्चे का नाम रवि कुमार बताया जा रहा है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है . पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

5 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

6 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

6 days ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

7 days ago