
Oplus_131072
Bharat varta Desk
झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के निदेशक डॉ राजकुमार को पद से हटाए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 17 अप्रैल 2025 के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आदेश को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही राज्य सरकार समेत अन्य को नोटिस जारी कर शपथ पत्र के माध्यम से जवाब दाखिल करने को कहा है.
झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि मामले की विस्तृत सुनवाई 6 मई को होगी. बता दें कि राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद 31 जनवरी 2024 को तीन वर्षों के लिए डॉ राजकुमार को रिम्स निदेशक पद पर नियुक्त किया गया था. इसके पिछले दिनों स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से उन्हें पद से हटाने का पत्र जारी कर दिया गया था.
Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More
Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More