रिटायर हुए झारखंड के डीजीपी केएन चौबे, कहा- वर्दी की इज्जत पर कभी आंच नहीं आने दी


Bharat varta desk:
1986 बैच के चर्चित पुलिस अधिकारी और झारखंड के डीजीपी रहे कमल नयन चौबे मंगलवार को रिटायर हो गए। रांची के जेयपूवन मैदान में उन्हें शानदार विदाई दी गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि करीब साढ़े तीन दशक खाकी पहने हुए हो गए। आज उससे अलग होते हुए मन भारी हो रहा है। लेकिन खुशी है कि योग्यता के अनुसार खाकी वर्दी की प्रतिष्ठा और इज्जत पर कभी आंच नहीं आने दी। इसका मान बढाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किया है। उन्होंने झारखंड में नक्सल समस्या और साइबर क्राइम की चुनौतियों की चर्चा की। वह बोले कि पिछले 25 साल से नक्सली पांव पसारने की कोशिश में लगे हैं। उन्हें इस बात का गर्व है कि जब पुलिस के पास संसाधन का भारी अभाव था ,उसके बाद भी नक्सलियों के खिलाफ उस समय के पुलिस अधिकारियों ने बेहतर काम किए। उन्होंने झारखंड के पुलिस कर्मियों को यह संदेश दिया कि वह अपने परिवार और बच्चों का भी ख्याल रखें। परिवार से अलग रहने के बाद भी उन पर ध्यान दें, बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार दें।

नसीहत, पुलिस और अधिक बने संवेदनशील

उन्होंने झारखंड पुलिस को नसीहत दी कि अगर कोई परेशान व्यक्ति अपनी परेशानी लेकर पुलिस के पास जाता है, तो उसकी परेशानी को धैर्य से सुनने की जरूरत है। इसके लिए पुलिस अधिकारी अधिक से अधिक संवेदनशील बने। कमल नयन चौबे को झारखंड सरकार ने 2019 में झारखंड का डीजीपी बनाया था। बाद में उन्हें हटाकर सरकार ने एमवी राव को कार्यवाहक डीजीपी बनाया था। कमलनयन भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार और कुशल अधिकारी रहे हैं। वे अविभाजित बिहार में भागलपुर, बेगूसराय, लखीसराय, अररिया, देवघर के चर्चित पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। उन्होंने भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्रियों दिग्विजय सिंह और प्रफुल्ल पटेल के ओएसडी के रूप में भी काम किया। इस मौके पर झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा ने कहा कि कमल नयन चौबे बड़प्पन, गरिमा और संस्कार के प्रतीक हैं। इन्होंने अपने काम से पुलिस महकमे का मान बढ़ाया है। उनके बारे में पूर्व डीजीपी एमवी राव ने संक्षिप्त परिचय दिया।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

2 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

2 months ago